Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

Category: ब्रेकिंग न्यूज़

‘इमारतों से नहीं, मानवीय मूल्यों से बनता है राष्ट्र’ – अटल स्मृति सम्मेलन में बोले अमीर चंद मेहता

ऐलनाबाद,28 दिसंबर (रमेश भार्गव ) ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की याद में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अटल जी के विचारों […]

मदान इंटरनेशनल स्कूल में बाल रामायण व वीर बाल दिवस पर वार्किषोत्सव का आयोजन

हनुमानगढ़। मदान इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ विरासा रिसोर्ट में मनाया गया। इस वर्ष के वार्षिकोत्सव की थीम “बाल रामायण एवं वीर बाल दिवस” पर आधारित रही, जिसने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि श्री हरीशंकर (पुलिस अधीक्षक) हनुमानगढ तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीलम चौधरी (अति. पुलिस अधीक्षक) श्रीगंगानगर, श्रीमती डॉ. सुमन चावला (समाज सेविका, डॉ सुरेश बजिया, संस्था के चेयरमैन श्री सुनील मदान एवं श्रीमती भावना मित्तल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया । कक्षा नर्सरी के नन्हे-मुन्ने विधार्थियों ने वीर बाल दिवस के अंतर्गत साहिबजादों के बलिदान को दर्शाती प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को वीरता, त्याग और देशभक्ति का संदेश दिया गया। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के बाल्यकाल, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी तथा रामायण की प्रमुख घटनाओं को नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इनमें सुवेन स्वामी ने रावण, हितार्थ पूनिया ने राम, निकुंज गोयल ने लक्ष्मण, स्वरांजली ने सीता और और दिव्यम ने हनुमान का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी । विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती भावना मित्तल ने कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और इतिहास के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। साथ ही विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी, और विद्यालय स्टाफ एवं छात्र संघ विधार्थियों की प्रशंसा की जिन्होंने अपने प्रयासों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। श्री हरीशंकर (पुलिस अधीक्षक) ने बच्चों के आत्मविश्वास, अभिनय कौशल और मंचीय प्रस्तुति की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती भावना मित्तल ने उपस्थित अभिभावक गणों एवं अतिथी गणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री राम एवं माता सीता की भव्य आरती के साथ हुआ ।

*टी एस ए इंटरनेशनल स्कूल में सृजन 2025का आयोजन

रावतसर  नरेश सिगची* रावतसर द्वारा संचालित टी. एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल, रावतसर में कल रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम “सृजन 2025” का आयोजन किया जाएगा। एकेडमी के निदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस उत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में संभाग के शिक्षाविद् व कृषि विश्वविद्यालय, कोटा के कुलगुरु डॉ• विमला डुंकवाल तथा विशिष्ट […]

अरावली बचाओ जनजागरण अभियान: हनुमानगढ़ में कांग्रेस का पैदल मार्च, कलेक्टर पर किया रोष प्रदर्शन

अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक निकली रैली, अवैध खनन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित अंबेडकर चौक से “अरावली बचाओ जनजागरण अभियान” के तहत एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरावली पर्वत क्षेत्र में हो रहे […]

ईंट भट्टों में जलाई कार्य 1 जनवरी से 30 जून तक

हनुमानगढ़, 26 दिसम्बर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा रामदास विरूद्ध राजस्थान सरकार एवं अन्य प्रकरण में पारित आदेश 24 जनवरी 2024 की अनुपालना में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, जयपुर द्वारा जारी आदेशानुसार ईंट भट्टों की फायरिंग गतिविधियों की अवधि का निर्धारण क्षेत्रीय भौगोलिक परिस्थितियों में भिन्नताओं को ध्यान में रखते हुए लिया जाना है। क्षेत्रीय […]

श्री श्याम बगीची में शौर्य और संस्कार के साथ मनाया गया ‘वीर बाल दिवस’

ऐलनाबाद, सिरसा 27 दिसंबर( रमेश भार्गव) दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को नमन करने हेतु स्थानीय श्री श्याम बगीची में भव्य ‘वीर बाल दिवस’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ नई पीढ़ी को धर्म और वीरता की राह पर […]

मेरा युवा भारत‌ द्वारा खेल प्रतियोगिता में पोहड़का व धौलपालिया रहा विजेता

ऐलनाबाद, 26 दिसंबर (रमेश भार्गव)खंड के गांव पोहड़का में मेरा युवा भारत‌ सिरसा के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें खो- खो,वालीवाल, लंबी कूद, दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच सुमन सहारण विशेष तौर पर पहुंची, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राजीव वधवा, पूर्व सरपंच.सुभाष सहारण , सुरेन्द्र […]

हरियाणा पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर जवान पहुंचा राजकीय विद्यालय,प्रिंसिपल ने किया सैल्यूट

ऐलनाबाद,26दिंसबर( रमेश भार्गव ) खंड के गांव किशनपुरा से प्रेम कुमार पुत्र ख्याली राम चौहान का गत वर्ष हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ था।जिसके बाद वह ट्रेनिंग के लिए मधुबन अकैडमी चला गया और 1 वर्ष के पश्चात ट्रेनिंग पूरी कर अपने पैतृक गांव किशनपुरा पहुंचा,जहां पर ग्रामीणों द्वारा गर्म जोशी […]

सीआरडीएवी कॉलेज में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को किया नमन

​ऐलनाबाद, 26 दिसंबर( रमेश भार्गव ) सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज व सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में हरियाणा के उच्चतर शिक्षा महानिदेशक के निर्देशानुसार ‘वीर बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा व सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह के मार्गदर्शन […]

सिरसा की इस बेटी को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

ऐलनाबाद,26 दिसंबर (रमेश भार्गव) सिरसा जिले के ऐलनाबाद क्षेत्र की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट ज्योति को शुक्रवार को नई दिल्ली में वर्ष 2025 का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने ज्योति को यह पुरस्कार सौंपा। खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों, अदम्य साहस […]

Back To Top