सरस्वती कन्या विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिश
हनुमानगढ़।जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम का गौरव प्राप्त किया। कला, विज्ञान, माध्यमिक एवं पांचवीं बोर्ड परीक्षा में सभी छात्राओं ने शानदार सफलता अर्जित की, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ।विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अमरनाथ सिंगला, उपसचिव अनिल […]
नकली खाद-बीज के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा
हनुमानगढ़। जिलेभर के किसानों में नकली खाद और बीज के बढ़ते कारोबार को लेकर भारी आक्रोश है। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जिले और राज्यभर में सक्रिय फर्जी कंपनियों व फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे स्वयं ऐसे कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य में खुलेआम नकली खाद और बीज का व्यापार फल-फूल रहा है, जिससे किसान लगातार ठगे जा रहे हैं। हाल ही में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान कई फर्जी फैक्ट्रियां पकड़ी गई थीं, जिससे इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा हुआ। रावतसर तहसील में भी नकली डीएपी की बड़ी खेप पकड़ी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई, जिससे किसानों में गहरा असंतोष है। किसानों ने आरोप लगाया कि इफको जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ी आपूर्ति में भी पारदर्शिता नहीं है और यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा
आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने किया नंदीशाला का आकस्मिक निरीक्षण
श्रीगंगानगर 09 जून। आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र सिंह यादव द्वारा मिर्जेवाला रोड़ स्थित नंदीशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। नंदीशाला में सभी व्यवस्थायें जैसे तुड़ी का पर्याप्त स्टॉक, नियमित रूप से हरा चारा की आपूर्ति व गौवंश की देखभाल इत्यादि सही पाई गई। आयुक्त द्वारा जानकारी लिये जाने पर नंदीशाला कार्मिक ने बताया कि नंदीशाला […]
चूनावढ बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के छाया शैड का अभाव, खुले आसमान के नीचे कड़कड़ाती धूप में बसों का इंतजार करते यात्री
हनुमानगढ़ में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के 12वें स्थापना दिवस व शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन
हनुमानगढ़ के अग्रसेन भवन में रविवार को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (पंजीकृत) द्वारा भव्य रूप से 12वाँ स्थापना दिवस एवं नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रजापति समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा एवं वरिष्ठजन एकत्रित हुए। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने […]
श्री सुन्दरकांड पाठ 14 को
हनुमानगढ। जंक्शन की अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल महिला उप समिति व अग्रवाल युवा उप समिति की संयुक्त बैठक महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलाल गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 14 जून को महाराजा अग्रसेन भवन में होने वाले सुंदरकांड पाठ को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई । […]
सहकारिता विभाग ने जल संरक्षण व स्वच्छता के लिए किया श्रमदा
हनुमानगढ़, 8 जून। वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत सहकारिता विभाग द्वारा रविवार को कार्यालय उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां हनुमानगढ़ में जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात कार्यालय परिसर में श्रमदान व जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यालय के सभी कक्षों की सफाई की गई तथा पुरानी पत्रावलियों […]
विद्युत विभाग की लापरवाही से करंट लगने से युवक जगदीप सिंह के जिंदा जलने पर दोषी विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अविलम्ब संस्पेंड करने तथा इस हादसे से सबक लेते हुए ढीली विद्युत तारों को दुरूस्त करने की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, मंत्री ने दिया कार्यवाही का आश्वासन;
वंदे गंगा अभियान व निर्जला एकादशी पर छबील का आयोजन
सांस्कृतिक संध्या में गूंजा जल संरक्षण का स्वर
हनुमानगढ़, 6 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान, पर्यावरण दिवस, गंगा दशमी के अवसर पर जिला प्रशासन व श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों, साहित्यकारों व विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण, नशा […]

